{"_id":"6add212dec61f6837f0d6fb3","slug":"40-foot-long-stretch-of-road-caves-in-at-paliwal-park-due-to-a-pipeline-leak-agra-news-c-25-agr1067-1195407-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पालीवाल पार्क में पाइपलाइन लीकेज से धंसी 40 फीट लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पालीवाल पार्क में पाइपलाइन लीकेज से धंसी 40 फीट लंबी सड़क
विज्ञापन
पालीवाल पार्क मे पानी की लाइन लीक होने से धंसी सड़क
आगरा। पालीवाल पार्क में आठ इंच की पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क धंस गई। शनिवार सुबह 7 बजे जब सुबह की सैर के लिए लोग निकले तो करीब 10 फीट गहरा और 40 फीट लंबा गड्ढा हो गया। लाइब्रेरी के मोड़ पर धंसी सड़क ने आसपास फुटपाथ और बिजली के खंभे, बॉक्स के पास की मिट्टी का कटान किया तो दोपहर तक यह गड्ढा और गहरा हो गया।
शिकायत पर जलकल विभाग ने लीकेज की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। रात तक पानी की लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति चालू करने का दावा किया गया है। पालीवाल पार्क में सड़क के नीचे से गुजर रही 8 इंच की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सड़क धंस गई थी। यह लाइन संजय प्लेस जोनल स्टेशन से पीर कल्याणी और इसके पास आपूर्ति करती है। सड़क धंसने के समय यहां पास में ही कई वैन और कारें खड़ी थीं जो सड़क पर हुए गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गईं।
क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना जलकल अधिकारियों को दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करते हुए बैरिकेडिंग कराई गई और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई गई। सड़क धंसने के कारणों को देखते हुए पहले लीकेज को पूरी तरह ठीक करने और उसके बाद ही सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे मरम्मत के बाद दोबारा सड़क धंसने की आशंका न रहे।
विज्ञापन
पीर कल्याणी, माईथान में पानी का संकट
संजय प्लेस जोनल स्टेशन से आ रही 8 इंच की लाइन टूटने से मोती लाल नेहरू रोड, पीर कल्याणी, टीला माईथान और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार शाम को जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो गए। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि देर रात तक पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया। सुबह आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वजीरपुरा, मोतीलाल नेहरू रोड, टीला माईथान, जज कम्पाउंड, संजय प्लेस, पीर कल्याणी आदि क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
वर्जन :
- सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है। जलकल विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद ही सड़क निर्माण होगा। - अरविंद श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
-- --
पूर्व में धंस चुकीं हैं ये सड़कें
दयालबाग, 100 फीट रोड, कालिंदी विहार, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-4 रोड, कैलाशपुरी, पुरानी मंडी-किला रोड, केदार नगर, कमला नगर, बल्केश्वर रोड, कर्मयोगी एन्क्लेव रोड, फाउंड्री नगर, फतेहाबाद रोड पर दो माह में 40 से ज्यादा सड़कें धंस गई हैं।