फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4 died in separate accidents

Agra News: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

Fri, 27 Oct 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
4 died in separate accidents
कासगंज। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। राजगद्दी शोभायात्रा देखकर वापस गांव जा रहे ऑटो सवारों के ऑटो में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, ढोलना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री गंभीर घायल हो गया। हादसा तैयबपुर द्वार के निकट हुआ। गंभीर हालत में राज मिस्त्री को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गंजडुंडवारा में कादरगंज पुल पर बाइक सवार युवक ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ग्रामीण पुल से नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके अलावा चांड़ी मार्ग पर ग्राम बनूपुरा के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत राहुल (21) निवासी बजीरपुर कासगंज की हुई। राहुल अपने गांव के लोगों के साथ राजगद्दी शोभायात्रा देखने के लिए कासगंज आया हुआ था। शोभायात्रा को देखने के बाद बजीरपुर से आए लोग ऑटो से वापस गांव जा रहे थे। जब ऑटो खुशकरी गेट के निकट पहुंचा तो अमांपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल ऑटो से बाहर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जब उसमें सवार राहुल (14) पुत्र राकेश, समीर (17) पुत्र पप्पू, रवी (14) पुत्र राजवीर, रवी (28) निवासी बजीरपुर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सड़क हादसे में मौत असीम कुमार (4 8) निवासी तैयपुर कमालपुर ढोलना की हुई। वह बृहस्पतिवार की देर शाम काम कर वापस अपने घर जा रहा था। जब वह तैयबपुर द्वार के समीप पहुंचा तो उसे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तो ग्राम मलसई के निकट उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बाइक की टक्कर से मौत नेत्रपाल (50) निवासी पावलडेरा गंजडुंडवारा की हुई। वह बृहस्पतिवार की शाम कादरगंज पुल पर खड़े होकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी गंजडुंडवारा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नेत्रपाल उछलकर पुल से नीचे जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। घायल को गंजडुंडवारा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया है। परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई होगी। इसके अलावा सड़क हादसे में मौत राहुल कुमार (18) निवासी गनेशपुर सहावर की हुई। बृहस्पतिवार की रात्रि वह अपने बहनोई शिव कुमार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मारहरा के नगला कोठी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनूपुरा के निकट ट्रैक्टर में ब्रेक लगने से वह अचानक उछल कर सड़क आ गिरा। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहनोई शिव कुमार ने हादसे की सूचना परिजन को दी। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सड़क हादसे में मौत राहुल कुमार (18) निवासी गनेशपुर सहावर की हुई। बृहस्पतिवार की रात्रि वह अपने बहनोई शिव कुमार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मारहरा के नगला कोठी जा रहा था। बनूपुरा के निकट ट्रैक्टर में ब्रेक लगने से वह अचानक उछल कर सड़क आ गिरा। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसे कुचल दिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहनोई शिव कुमार ने हादसे की सूचना परिजन को दी। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed