फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   397 schools raised objections to setting up examination centres

Agra News: परीक्षा केंद्र बनाने पर 397 विद्यालयों ने उठाई आपत्ति

Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
397 schools raised objections to setting up examination centres
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन केंद्र निर्धारित होने के बाद अब विद्यालयों की ओर से आपत्तियां आई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि निर्धारित समय सीमा 4 दिसंबर तक जनपद के कुल 931 विद्यालयों में से 397 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आपत्तियों से कई प्रकार की समस्याएं उजागर हुई हैं। जिनमें चयनित परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। कहीं भवन निर्माण कार्य चल रहा है, तो कहीं कक्षों की क्षमता परीक्षा संचालन के अनुरूप नहीं है। कुछ में मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है और खराब सड़क की समस्या है। कुछ विद्यालयों ने पेयजल, विद्युत, शौचालय सहित आवश्यक संसाधनों के अपर्याप्त होने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी आपत्तियों का परीक्षण माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज, जियो-लोकेशन प्रमाणपत्र और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed