फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   396 women of the district will be involved in the program of the Prime Minister

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी जिले की 396 महिलाएं

Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
396 women of the district will be involved in the program of the Prime Minister
करहल में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ और एएसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रयागराज में मंगलवार को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले की 396 महिलाएं शामिल होंगी। इसके लिए सोमवार को करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस से 11 बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे। वे समूह के खाते में धनराशि स्थानांतरित करने के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का भी शिलान्यास करेंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर विशेष कार्य करने वाली महिलाओं से प्रधानमंत्री संवाद भी करेंगे। इसमें कार्यक्रम में लगभग दो लाख महिलाओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले से 396 महिलाओं को 11 रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा गया है। सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाई। उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पीसी राम के नेतृत्व में महिलाओं को भेजा गया है। मंगलवार को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद बुधवार तक वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed