फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   390 new cases of covid-19 reported in mathura

मथुरा में कोरोना: 24 घंटे में 390 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1700 पार

Fri, 14 Jan 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 390 नए केस सामने आए। नए संक्रमितों में न्यायालय, स्टेट बैंक के अधिकारी व कर्मचारी के साथ नौहझील के डॉक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
390 new cases of covid-19 reported in mathura
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना 300 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को नए मरीजों का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 390 नए केस सामने आए। नए संक्रमितों में न्यायालय, स्टेट बैंक के अधिकारी व कर्मचारी के साथ नौहझील के डॉक्टर शामिल हैं। जिले में अब सक्रिय मामले 1719 हो गए हैं। 

विज्ञापन

 
मथुरा शहर, वृंदावन, नौहझील, कोसीकलां, राया, गोवर्धन, राधाकुंड, फरह, बरसाना, चौमुहां, मांट आदि क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रहीं हैं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार नहीं रुक रही है। 
विज्ञापन


सीएचसी नौहझील के चिकित्सक संक्रमित
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पर तैनात डॉ. चंदन आनंद और बीडीओ कार्यालय पर तैनात क्लर्क देवेंद्र अग्रवाल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दोनों विभागों के कर्मचारियों में सतर्कता देखने को मिली। आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया। लोगों को मास्क वितरण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तुलाराम ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि सर्वाधिक संक्रमित छाता और वृंदावन में मिले हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सैंपलिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। भीड़ वाले इलाकों में लगातार लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन किए जाने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed