फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   39 people were bitten by snakes in seven days

Agra News: सात दिन में 39 लोगों को सांप ने डसा

Sun, 06 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
39 people were bitten by snakes in seven days
कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश का ​शिकार युवक का उपचार करतीं स्वाथ्य कर्मी । - फोटो : कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश का ​शिकार युवक का उपचार करतीं स्वाथ्य कर्मी ।
कासगंज। जिले में बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर सर्प दंश के मामले बढ़े हैं। 30 जून से 6 जुलाई तक 39 लोग सर्पदंश के शिकार हुए हैं। रविवार को महिला और बालक सहित छह लोगों को सांप ने डसा। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बरसात के बाद गर्मी और उमस के कारण सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। बिलों से निकलकर सांप बुर्जी, विटौरे, खेत, मार्ग और मकानों में घुस जाते हैं। सांप गर्मी से परेशान होकर और असुरक्षा के कारण आसपास मौजूद लोगों को डस लेते हैं। 30 जून से 6 जुलाई तक 39 लोग सर्पदंश के शिकार हुए। शनिवार की रात चारपाई पर सो रहे गंजडुंडवारा के गांव उलाई खेड़ा निवासी विनोद (19) को सांप ने अंगुली में डस लिया। सहावर के गांव नागर कंचनपुर निवासी जाहिरा (55) पत्नी मुशीर बिटोरे से उपले निकाल रही थी। सांप ने उनके हाथ में डस लिया। जनपद अलीगढ़ थाना दादों के गांव निवासी वीकेश (16) पुत्र संजय कुमार धान की रोपाई के लिए पौध लेकर जा रहा था। सांप ने उसके पैर में डस लिया। सोरोंजी के गांव पचलाना निवासी वंश (11) पुत्र अजय कुमार, राधा (16) पुत्री मुन्नालाल निवासी फरीद नगर सोरोंजी, नरेंद्र (25) पुत्र प्रताप सर्पदंश का शिकार हुए। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन



सर्पदंश का शिकार हुए लोग 30 जून से 6 जुलाई तक:
-30 जून को -5,
-1 जुलाई को -2
-2 जुलाई को -2
-3जुलाई को - 5
-4 जुलाई को- 13
-5 जुलाई को -6
-6जुलाई को -6



जिला अस्पताल पर सर्प दंश के इलाज की व्यवस्था है। सांप के डसने पर समय पर पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचें। वायगीर के फेर में न पड़ें। इससे उसकी जान बचाई जा सके। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस जिला अस्पताल कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed