{"_id":"5820caad4f1c1b067fb3861f","slug":"38-nominations-filed-on-the-12-steps-of-the-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के 12 पदों पर 38 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के 12 पदों पर 38 नामांकन पत्र दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक आठ, मैनेजमेंट-होम साइंस संकाय अध्यक्ष पद को नामांकन नहीं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक आठ, मैनेजमेंट-होम साइंस संकाय अध्यक्ष पद को नामांकन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के 12 पदों के लिए 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बेसिक साइंस संकाय में नामांकन के लिए 12 काउंटर लगाए गए। सर्वाधिक अध्यक्ष पद के लिए रहे, इनकी संख्या आठ है। उपाध्यक्ष के लिए छह, महामंत्री के लिए पांच, संयुक्त सचिव के लिए छह, पुस्तकालय सचिव चार, कला संकाय प्रतिनिधि-लाइफ साइंस स्कूल, विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग संकाय के लिए दो-दो, ललित कला संस्थान के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ। मैनेजमेंट संकाय और होम साइंस संकाय प्रतिनिधि पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। चुनाव अधिकारी डा. बिंदुशेखर शर्मा, डा. शरद उपाध्याय, डा. आशा अग्रवाल रहे।
चुनाव के अब यह चरण बचे हैं
- आठ नवंबर : सुबह 10-12 बजे तक नाम वापसी, एक बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी।
10 नवंबर : शाम पांच बजे तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे।
12 नवंबर : सुबह नौ से दोपहर 12:30 बजे तक मतदान। डेढ़ बजे से मतगणना। शाम को परिणाम।
सछास का हंगामा, पुलिस से तीखी तकरार
समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने जा रहे नवदीप यादव का नामांकन न हो पाने से कार्यकर्ता भड़क गए। परिसर के अंदर धरना देकर पुलिस-चुनाव संचालन कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, नवदीप ने एमएससी कंप्यूटर साइंस के सेकेंड सेमेस्टर में पांच नवंबर को प्रवेश लिया। जबकि चुनाव की अधिसूचना दो नवंबर को जारी कर दी थी। इससे सभा महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा और महानगर उपाध्यक्ष गौरव यादव भड़क गए। नवदीप जबरन नामांकन को घुसने लगे तो पुलिस ने पीछे से दौड़ लगा दी। नामांकन कक्ष का गेट बंद करा दिया। कार्यकर्ताओं ने इसे तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोका। चुनाव संचालन कमेटी ने नियमावली दिखाकर इन्हें शांत कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेंद्र शर्मा का कहना है कि अधिसूचना जारी के बाद प्रवेश लिया, एक्स स्टूडेंट भी है, चुनाव नियमों के मुताबिक ये अपात्र हैं।
सछास में दो फाड़, प्रत्याशी पर नहीं बनी एकराय
समाजवादी छात्र सभा में दो फाड़ हो गए। नवदीप का नामांकन न हो पाने का एक ही पक्ष विरोध करता दिखा। नामांकन के बाद दोनों पक्षों की रार खुलकर सामने आ गई। दोनों ही पक्षों ने अध्यक्ष पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे। एक का पर्चा वापसी कराने के लिए प्रभारी को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक कार्यालय पर मीटिंग होने पर भी नतीजा नहीं निकला। प्रभारी स्वदेश यादव ने बताया कि मंगलवार को ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी, नेताओं के खूब लगे नारे
छात्र संघ चुनाव के नामांकन में नियमों की धज्जियां उड़ी। परिसर में दावेदारों के अलावा पदाधिकारी अंदर तक पहुंच गए। राजनीतिक लोग भी साथ रहे, जो अपने नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पुलिस और चुनाव संचालन कमेटी इनके सामने बेबस नजर आई।
निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल
चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी छात्र संगठनों का खेल बिगाड़ेंगे। एबीवीपी के कार्यकारिणी सदस्य बताने वाले गौरव शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
एबीवीपी का पैनल:
अध्यक्ष: रश्मि, उपाध्यक्ष: दीप्ति गोयल, महामंत्री: घनश्याम उर्फ मोहित सोलंकी, संयुक्त सचिव: पुष्पेंद्र तोमर, पुस्तकालय मंत्री: हर्षवर्धन सिंह, लाइफ साइंस संकाय: आशीष यादव।
एनएसयूआई का पैनल
अध्यक्ष: आशुतोष विमल, उपाध्यक्ष: अखिल शुक्ला, महामंत्री: जीतेश यादव, संयुक्त सचिव: रविंद्र सिंह, पुस्तकालय सचिव: रजनीकांत वर्मा।
इन्होंने दाखिल किया नामांकन पत्र
- अध्यक्ष पद पर आशुतोष विमल, गौरव शर्मा, अमित प्रताप सिंह, रवि कुमार, सर्वेश यादव, रश्मि, राहुल यादव, कुलभूषण गौतम।
- उपाध्यक्ष पद पर राहुल यादव, मोहम्मद हैदर अली, ऋषभ बंसल, दीप्ति गोयल, रवि कुमार, अखिलेंद्र मोहन गुप्ता।
- महासचिव पद पर जीतेश कुमार, गिरधर गोपाल सारस्वत, घनश्याम सौलंकी, कामिनी, रंजीत प्रताप राठौर।
- संयुक्त सचिव पद पर विमल कुमार, ललित त्यागी, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह, शिवम कुमार, भूपेंद्र सिंह,
- पुस्तकालय सचिव पद पर नीतेश, रजनीकांत वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, उपेंद्र चौधरी।
- लाइफ साइंस संकाय प्रतिनिधि पद पर आशीष यादव, मनोज कुमार।
- इंजीनियरिंग संकाय प्रतिनिधि पद पर रवि, हिमांशु मौर्या।
- विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित गुप्ता, नीतेश कुमार।
- कला संकाय प्रतिनिधि पद पर लवकुश शर्मा, गौरव कुमार।
- ललित कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम चौधरी
नौ के नामांकन निरस्त, एनएसयूआई का पूरा पैनल बाहर
- देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद चुनाव संचालन कमेटी ने नौ के नामांकन निरस्त कर दिए। इसमें एनएसयूआई का लगभग पूरा पैनल ही बाहर हो गया है।
चुनाव तक बिना आईकार्ड प्रवेश नहीं
चीफ प्रॉक्टर डा. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि चुनाव तिथि तक परिसर में बाहरी तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित है। आईकार्ड होने पर ही अंदर प्रवेश दिया जा सकेगा।
इनका नामांकन हुआ निरस्त
अध्यक्ष: आशुतोष विमल, सर्वेश यादव, कुलभूषण गौतम।
उपाध्यक्ष: अखिलेश मोहन शुक्ला।
महासचिव: जीतेश कुमार, रंजीत प्रताप राठौर
संयुक्त सचिव: शिवकुमार, भूपेंद्र सिंह।
इंजीनियरिंग संकाय प्रतिनिधि: हिमांशु मौर्या
- नामांकन पत्र निरस्त होने के पीछे साजिश है। एनएसयूआई चुनाव संचालन नहीं होने देगी। अमित सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, एनएसयूआई
- एबीवीपी ने दो छात्राओं को टिकट देकर सच्चे मायने में नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है।
डा. प्रभाष्कर राय, प्रदेशाध्यक्ष एबीवीपी