फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3700 children will present in PM modi program in vrindavan

पीएम के कार्यक्रम में 3700 बच्चे होंगे शामिल, वाटरप्रूफ होगा पंडाल, आरएसएस तैयारी में जुटा

Wed, 06 Feb 2019 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
3700 children will present in PM modi program in vrindavan
pm modi - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जहां कई प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को तरजीह दी जानी है, वहीं आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री के आगमन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन


अक्षय पात्र संस्था द्वारा सफलतापूर्वक तीन सौ करोड़ थालियों को पूरा करने के की उपलब्धि को साकार करने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई केंद्रीय और सूबे के मंत्रियों के आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। जहां शासन-प्रशासन और आयोजक सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक आयोजन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते वहीं, आयोजन में लगभग दस हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


अपेक्षा अनुरूप 125 प्राथमिक विद्यालयों के 3700 बच्चों के शिरकत करने की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसी के मद्देनजर अक्षयपात्र परिसर में ही वाटर प्रूफ पंडाल भी तैयार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपने नियमों और मानकों के अनुरूप प्रधानमंत्री के लिए कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed