आगरा। बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, शास्त्रीपुरम में पांचवें भूदेवी मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में 37 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-19 खो-खो वर्ग में बीडी कॉन्वेंट की बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल द्वितीय रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विष्णु देव शर्मा एवं डॉ. सोमदेव सारस्वत उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. देवव्रत शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, दीप्ति कोहली, रिपु दमन सिंह, वर्षा, गौरव, लक्ष्मी, ज्योति, संजय, प्रशांत, लखन और पंकज आदि मौजूद रहे।