फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   355 Patients Examined at Eye Camp on Agrasen Jayanti

आगरा: अग्रसेन जयंती पर लगा नेत्र शिविर, 355 मरीजों की हुई जांच; 174 का होगा ऑपरेशन

Thu, 08 Oct 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 08 Oct 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
355 Patients Examined at Eye Camp on Agrasen Jayanti
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में लगा शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल संगठन कमला नगर की ओर से संचालित सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 355 जरूरतमंद मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें से 174 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी चयनित मरीजों का आधुनिक फेको तकनीक से निशुल्क ऑपरेशन नेत्रालय में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। मुख्य संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि संस्था पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। नेत्रालय निदेशक प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री ओम प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रैलेश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन, सुनील विकल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed