{"_id":"6557aa0adf0023c4fa079827","slug":"3535-people-took-benefit-of-ots-scheme-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-7589-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ओटीएस योजना में 3535 लोगों ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ओटीएस योजना में 3535 लोगों ने लिया लाभ
Fri, 17 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। ओटीएस योजना के लागू होने के 9 दिन बाद तक 3535 लोगों ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया है। विभाग को 2.56 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
ओटीएस में पंजीकरण कराकर खंड प्रथम में 403 उपभोक्ताओं से 23 लाख रुपया, खंड द्वितीय में 1313 उपभोक्ताओं से 1.2 करोड़, खंड तृतीय मेें पंजीकरण कराने वाले 1820 उपभोक्ताओं से 1.31 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल किया है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने पावर हाउस कॉलोनी स्थित कार्यालय में अधिशासी अभियंता, एसडीओ के साथ ओटीएस प्रगति की समीक्षा की। कहा कि घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से मिलकर ओटीएस की जानकारी दें। लाइनमैन 25 हजार तक, जेई एक लाख तक, एसडीओ दो लाख तक, अधिशासी अभियंता 5 लाख तक के बकायेदारों से स्वयं मिलें। जिस क्षेत्र में अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ लेगे। उस क्षेत्र के जेई व लाइनमैन को 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, दीपक मिश्रा, आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
ओटीएस योजना में आरसी होगी निरस्त
करहल। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई है। पहले आओ ज्यादा लाभ पाओ के आधार पर चल रही योजना के तहत किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं को अधिभार में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है। बकाया रकम एकमुश्त या 12 किस्तों में अदा करनी होगी। एक अप्रैल 2023 से तो किसानों के नलकूप बिल सरकार ने पूरी तरह माफ कर दिए हैं, लेकिन 31 मार्च 2023 या उसके पहले की बाकी रकम पर ये योजना लागू होगी। जिन बकाएदारों के खिलाफ आरसी काटी गई है योजना में शामिल होने पर वह निरस्त हो जाएगी। अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी।