फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3500 took dhamm dhiksha

साढ़े तीन हजार लोगों ने ली धम्म दीक्षा

Mon, 12 Oct 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Oct 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
3500 took dhamm dhiksha
एम्बस, प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में पहली बार धम्म दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। आयोजकों का दावा है कि इसमें धर्म गुरुओं की मौजूदगी में विभिन्न प्रांतों से आए साढ़े तीन हजार लोगों ने धम्म दीक्षा ली। इस दौरान बौद्ध धर्म को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कोठी मीना बाजार मैदान में समारोह का शुभारंभ धर्म गुरुओं ने किया। अलग-अलग क्षेत्रों से आए धर्म गुरुओं ने बौद्ध धर्म पर प्रकाश डाला। कुशीनगर से आए भदंत अग्ग ज्ञानेश्वर ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार से आए लोगों को धम्म दीक्षा दिलाई। एम्बस के पदाधिकारियों का दावा है कि इन प्रदेशों के 3509 लोगों ने दीक्षा ली। इसमें विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग शामिल हैं। अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के अध्यक्ष भदंत आनंद महाथेरो, भदंत ज्ञानरत्न महाथेरो, अखिल भारतीय बौद्धगया के महासचिव सत्यानंद महाथेरो, नागपुर से आए धम्मसारथी, धम्मबोधि, त्रिरत्न बौद्ध महासंघ सहायक गण के धम्मचारी आकाशभद्र, फीरोजाबाद से आए बुद्ध शरण महास्थविर, विमलसागर, जयपुर से काश्यप आनंद, रत्नबोधि आदि धर्म गुरुओं ने लोगों को संबोधित किया। दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। अध्यक्षता करते हुए एम्बस के नेशनल आर्गनाइजर विजय मानकर ने कहा कि देश को बौद्धमय करने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर के प्लान को प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कई निर्देश भी दिए। पूर्व न्यायाधीश करुणकरन बौद्ध, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाह, केपी चौधरी, रघुनाथ सिंह यादव, एसके पंजन, प्रीता हरित, फूल सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed