फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 people of Agra stranded in the violence in Valley

घाटी की हिंसा में आगरा के 35 लोग फंसे

Sun, 10 Jul 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
35 people of Agra stranded in the violence in Valley
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
आतंकी बुरहान की मौत में कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा में आगरा के 35 लोग फंस गए हैं। इनमें आठ महिलाएं हैं। ये सभी अमरनाथ यात्रा पर तीन जुलाई को गए थे। आठ जुलाई को लौटते समय हिंसा भड़क जाने पर इन्हें श्रीनगर और बालटाल के बीच मनीग्राम स्थित सीआरपीएफ के बेस कैंप में रुकना पड़ा। तभी से वहीं पर फंसे हुए     हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट सेवाएं बंद हो जाने से परिवार से संपर्क भी मुश्किल हो गया है। इनमें शामिल आगरा के नगला ऊदल अजीजपुर गांव के झम्मन कुशवाहा ने फोन पर बताया कि उनके जत्थे ने छह जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए थे। आठ को श्रीनगर से आगे पहुंच गए थे। बालटाल नजदीक ही  था।
विज्ञापन

लेकिन इससे थोड़ा पहले सीआरपीएफ ने मनीग्राम में रोक लिया। यहां सीआरपीएफ का बेस कैंप है। टीवी पर न्यूज देखकर पता चला कि घाटी में हिंसा भड़क गई है। तभी से फंसे हैं। शनिवार को हालात सामान्य होने की उम्मीद थी लेकिन और बिगड़ गए। झम्मन ने बताया कि कैंप में आगरा के 35 लोग हैं। इनके अलावा 300 लोग अन्य जगह के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कई घायल भी यहां पहुंचे। सभी लोग डरे हुए हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से व्हाट्स एप पर अपनी परेशानी परिवार से शेयर नहीं कर पा रहे हैं। फोन पर बात करना भी आसान नहीं। लाइनें काफी व्यस्त रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed