फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 home guards on election duty became victims of food poisoning

Agra News: चुनाव ड्यूटी पर आए 35 होमगार्ड हुए फूड प्वॉइजनिंग के शिकार

Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
35 home guards on election duty became victims of food poisoning
गंजडुंडवारा। लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर आए 35 होमगार्ड फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। इसके बाद इन होमगार्ड को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एक साथ 35 होमगार्ड्स के बीमार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इलाज के बाद बीमार होमगार्ड्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिले में 7 मई को लोकसभा चुनाव होना है। मतदान संपन्न कराने के लिए झांसी से 180 होमगार्ड 27 अप्रैल को जिले में आए। इन होमगार्ड को सुन्नगढ़ी क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाया गया है। यहां इनके ठहरने की व्यवस्था रघुवीर सिंह इंटर काॅलेज में की गई। इनमें से कुछ होमगार्ड ने खाने के लिए स्थानीय होटल के एक कर्मी को तय कर लिया। शुक्रवार को सुबह के समय जब होमगार्ड ने खाना खाया तो अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। किसी ने सिर दर्द की शिकायत बताई तो किसी उल्टी होने लगी तो किसी को दस्त होने लगे। तो कुछ होमगार्ड को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। होमगार्ड की ऐसी हालत देख साथी होमगार्डों में खलबली मच गई। इसके बाद अन्य साथी बीमार होमगार्डस को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत सुधरने पर इनको डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed