फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   33 KV line theft by breaking pillars, supply to 80 villages closed

खंभे तोड़कर 33 केवी लाइन चोरी, 80 गांवों की आपूर्ति हुई बंद

Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
33 KV line theft by breaking pillars, supply to 80 villages closed
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र कोसमा क्षेत्र की ओर जाने वाली 33 केवी लाइन के खंभे तोड़कर शुक्रवार रात को चोर तार चोरी कर ले गए। रात में उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने पर पेट्रोलिंग की गई तब मामले की जानकारी हुई। 33 केवी लाइन का तार चोरी होने से उपकेंद्र क्षेत्र के 80 गांवों में आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन

दन्नाहार पॉवर हाउस से उपकेंद्र कोसमा को 33 केवी लाइन के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब अचानक उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े 80 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति न आने पर लाइन की पेट्रोलिंग की गई तो पता चला कि गांव जवापुर के पास तीन खंभे तोड़ने के साथ ही सात खंभों से 33 केवी लाइन का लगभग 700 मीटर तार चोरी कर लिया गया। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

सुबह उप खंड अधिकारी दिलीप भारती और अवर अभियंता अनुज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सूचना पर थाना दन्नाहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन अंधेरे में रहेंगे 80 गांव
कोसमा विद्युत उपकेंद्र की मेन 33 केवी लाइन चोरी होने से उपकेंद्र को मिलने वाले आपूर्ति बंद हो गई है। इसके कारण शुक्रवार रात से ही 80 गांवों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इन तारों का एस्टीमेट तैयार कर उन्हें दोबारा लगाए जाने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। तब तक इन गांवों में आपूर्ति चालू नहीं हो सकेगी।
एक दिन पहले चोरी हुई था 1100 मीटर तार
बृहस्पतिवार रात को विद्युत उपकेंद्र कुचेला क्षेत्र में भी गांगसी मोड़ के पास चोर 1100 मीटर तार चोरी किया गया था। चोरों ने चार खंभे तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। सुबह जानकारी होने पर अवर अभियंता कुचेला नारायन सिंह ने थाना दन्नाहार में एफआईआर दर्ज कराई थी।

कोसमा उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त कर अज्ञात चोर तार चोरी कर ले गए हैं। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रयास है कि रविवार शाम तक नए तार लगाकर 80 गांवों की आपूर्ति चालू करा दी जाए।
जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed