फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3250 patients were given first aid at health fairs.

Agra News: स्वास्थ्य मेलों में 3250 मरीजों को दिया गया प्राथमिक उपचार

Sun, 09 Nov 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
3250 patients were given first aid at health fairs.
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर रववार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन जिले के 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। स्वास्थ्य मेलों में 3250 मरीजों को उपचार दिया गया। 17 पात्रों के गोल्डन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए गए। 43 गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई। शिविर में 45 मरीजों की आभा आईडी बनाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर चार अर्बन पीएचसी और 53 ग्रामीण पीएचसी पर मेले का आयोजन हुआ। सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से उपचार से संबंधित जानकारी ली तो वहीं पीएचसी परिसर की साफ-सफाई फर्नीचर को व्यवस्थित रखने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि सरकार द्वारा रविवार के दिन मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाता है। मरीज अपने नजदीकी मेलों में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ का लाभ लें। संचारी रोगों से बचाव के लिए घर के आस-पास साफ-सफाई जलभराव ना होने दें। टीबी, मलेरिया, डेंगू, डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीज झोलाछाप से उपचार लेने से बचें। सरकारी अस्पताल में ही उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed