{"_id":"615016e78ebc3e0bc5795b99","slug":"325-meter-wall-built-outside-agra-central-jail-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा: आगरा केंद्रीय कारागार के बाहर बनाई गई 325 मीटर की एक और दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा: आगरा केंद्रीय कारागार के बाहर बनाई गई 325 मीटर की एक और दीवार
Sun, 26 Sep 2021 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:14 PM IST
सार
केंद्रीय कारागार के बाहर नगला अजीता और नगला बेर की तरफ 325 मीटर दीवार बन गई है। 750 मीटर दीवार अभी और बनाई जानी है।
विज्ञापन
केंद्रीय जेल के बाहर बनाई जा रही दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) के बाहर के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए एक और दीवार बनाई जा रही है। 325 मीटर दीवार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। छह फीट की दीवार बनने से जेल के बाहर मोहल्ले के लोगों की अनावश्यक गतिविधि और आवागमन पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार के पास झाड़ियों में 24 अक्तूबर 2020 को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। युवक उसे दुष्कर्म के इरादे से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। विरोध पर केंद्रीय जेल के पास झाड़ियों में फेंककर चले गए थे। इस घटना के बाद दीवार बनाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
हालांकि जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि जेल की मुख्य दीवार के पास काफी क्षेत्र खाली पड़ा है। जहां आसपास के मोहल्ले वाले पशुओं को बांध देते हैं। बजट पास होने के बाद तीन महीने पहले काम शुरू हो गया। नगला अजीता और नगला बेर की तरफ 325 मीटर दीवार बन गई है। 750 मीटर दीवार बनाई जानी है।
विज्ञापन
लेटलतीफी : दीवार बनने में लगे 11 महीने
फुटपाथ पर रहने वाली युवती के साथ घटना 11 महीने पहले हुई थी। इसके बाद जेल के बाहर के परिसर को सुरक्षित करने पर जोर दिया गया। दीवार का कार्य पूरा होने में 11 महीने लग गए।