फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31st August was the hottest day in 15 years

Agra News: 15 साल में सबसे गर्म दिन रहा 31 अगस्त

Sat, 31 Aug 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
31st August was the hottest day in 15 years
कासगंज। जिले में 31 अगस्त का दिन 15 साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम पारा 35.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। तेज धूप से लोग बेहाल नजर आने लगे। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को दोपहर के समय बाजारों में ना के बराबर लोगों की चहलकदमी रही।
विज्ञापन

अगस्त का महीना मानसून का माना जाता है। इसके चलते मौसम में नमी (आद्रता) रहने पर तपन कम होती है। पारा भी अधिकतम 31 से 33 डिग्री के बीच ही रहता है, लेकिन इस वर्ष अगस्त माह में मौसम का मिजाज बदला रहा। जिले में इस माह में अपेक्षाकृत बारिश नहीं हुई है। पर्याप्त बारिश न होने से इसका असर तापमान पर भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। चार दिन में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री तक बढ़ गया। न्यूनतम पारे में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह के समय न्यूनतम पारा 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि दोपहर दो बजे के करीब अधिकतम पारा 35.6 डिग्री रहा। हवा में भी हल्की गर्माहट महसूस की गई। इससे लोग चकित नजर आए। 15 सालों में 31 अगस्त का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। गर्मी व तेज धूप के चलते लोग काफी परेशान नजर आए। तेज धूप से बचने के लिए मार्गों पर अधिकतर लोग अपने शरीर को कपड़े से ढक कर निकलते देखे गए। सूरज अस्त होने के बाद जब पारे में गिरावट आना शुरू हुई उसके बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अगस्त को 15 साल का रिकार्ड
वर्ष- अधिकतम पारा- न्यूनतम पारा
2009-31.2-26.1
2010-32.8-26.4
2011-33.7-26.6
2012-32.2-27.1
2013-30.1-26.4
2014-33.8-28.2
2015-33.9-28.0
2016-33.1-27.9
2017-33.0-27.2
2018-32.1-27.0
2019-33.9-28.1
2020-31.1-26.4
2021-31.0-26.2
2022-31.2-26.4
2023-32.8-26.8
2024-35.6-28.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed