{"_id":"693348a28d17c9db670cca37","slug":"317-lakh-duped-on-the-pretext-of-cashing-out-crypto-currency-agra-news-c-364-1-ag11019-121844-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्रिप्टो करेंसी कैश करने के बहाने 3.17 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्रिप्टो करेंसी कैश करने के बहाने 3.17 लाख की ठगी
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र के अनुराग चौधरी ने क्रिप्टो करेंसी कैश करने के बहाने 3.17 लाख रुपये की ठगी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह से शिकायत की। इसके बाद थाना न्यू आगरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार वह क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते हैं। सोशल मीडिया पर मिले एक व्यक्ति ने स्वयं को विक्रम विश्नोई बताते हुए क्रिप्टो करेंसी को रुपये में बदलने की बात कही। उन्होंने विश्वास कर उसके वाॅलेट में क्रिप्टो करेंसी भेजी। आरोपी ने करेंसी लेने के बाद भी बदलकर 3.17 लाख रुपये नहीं दिए।उन्होंने आरोपी के बताए शुभम रावत, विनय कुमार, प्रेमराज, शाहरुख खान, मोहम्मद जावेद अंसारी और सफीकुल इस्लाम नाम के खातों में क्रिप्टो करेंसी भेजे थे। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।