{"_id":"5cbb59d5bdec2214720fcaea","slug":"31555782101-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशीलता देख बढ़ा दिए 11 सेक्टर, बनाए 3 सुपर जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशीलता देख बढ़ा दिए 11 सेक्टर, बनाए 3 सुपर जोन
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने जिले में सेक्टर बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा 3 सुपर जोन भी बनाए गए हैं। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं।
जिले को चुनाव के लिए 10 जोन 76 सेक्टरों में बांटा गया था। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है, लेकिन संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रशासन ने सेक्टर बढ़ा दिए हैं। अब 11 सेक्टर बढ़ाते हुए 87 सेक्टर बनाए हैं और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनाती दे दी है। वहीं 3 सुपर जोन बनाते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार एवं उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। विधानसभावार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कार्यक्षेत्र अभी बांटे नहीं गए हैं। जरूरत के आधार पर प्रशासन सोमवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कार्यक्षेत्र वितरित किए जाएंगे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट चुनावी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेंगे।
एक नजर में तैयारी-
- 27 सेक्टर कासगंज विधानसभा में हैं।
- 27 सेक्टर अमांपुर विधानसभा में हैं।
- 121 बूथों से होगी बेवकास्टिंग।