फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बूथों पर बस्ता सजाने की तैयारी

बूथों पर बस्ता सजाने की तैयारी

Wed, 17 Apr 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर बस्ता सजाने की तैयारी
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
फिरोजाबाद। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार अभियान तेज करने के साथ बूथ प्रबंधन में जुट गए हैँ। प्रयास तो यह किया जा रहा है हर बूथ पर बस्ता लगे। कार्यकर्ता मतदाताओं को घर से निकालने की जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति बना रहे हैं। ताकि 23 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान हो सके।
विज्ञापन


मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही बूथों पर बस्ता लगाने की व्यवस्था करने में पार्टी के रणनीतिकार जुट गए। भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बस्ता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पांच विधानसभा क्षेत्र के साथ 17 मंडलों के माध्यम से बूथ तक टीम काम करेंगी। फिरोजाबाद में अवनीश पांडेय, टूंडला में लाखन सिंह रिटायर्ड सीडीओ, जसराना में सुबोध यादव, सिरसागंज में उदय प्रताप सिंह और शिकोहाबाद में सुशील पौनियां को बूथ की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सपा-बसपा दोनों के बस्ते इस बार लगेंगे। बीएलओ के घरों में पर्चियां पहुंचाएंगी लेकिन पार्टी की ओर से हर घर में पर्ची अपनी बूथ कमेटियों के माध्यम से भिजवाने का निर्णय लिया है। कोई बूथ ऐसा नहीं होगा जहां पर बस्ता नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई का कहना है कि बूथ प्रबंधन के लिए टीम जुटी है। विधानसभा के सेक्टर, जोनल प्रभारियों के माध्यम से बूथ तक बस्ते को संभालने को टीम गठित की गई है। हर बूथ पर प्रसपा लोहिया का बस्ता दिखाई देगा। इस दौरान व्यापक तैयारी की गई है। निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर, राजवीर सिंह और भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी का उपेंद्र सिंह राजपूत भी बस्ता बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed