फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Mon, 15 Apr 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
leader - फोटो : अमर उजाला
जलेसर/एटा। आगरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की विधानसभा जलेसर में भी मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। प्रत्याशियों की कवायद थमने के बाद प्रशासनिक कवायद में तेजी नजर आने लगी है। जलेसर में 18 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान केंद्रों को सजाने और संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन मतदान के दिन किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए जीजान से जुटा है।
विज्ञापन

जलेसर में चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रत्याशी प्रचार करते मिलेगा तो आचार संहिता उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर, नुक्कड़ सभा, डोर-टू-डोर प्रचार भी प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं मांग पाएंगे। वहीं चुनाव प्रचार थमने के बाद नोट के बदले वोट खरीदने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। प्रशासन ने इस दौरान वाहनों की चेकिंग और आने जाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा सके। वहीं प्रचार का रथ थमने के साथ ही मतदान के दिन तक जिले में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

ढाई लाख मतदाता करेंगे मतदान
जलेसर विस में कुल 289127 मतदाता मत प्रयोग करेंगे। जिनमें 3342 युवा, 155821 पुरुष और 133306 महिला मतदाता हैैं।
367 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान
जलेसर विस क्षेत्र में 367 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। जिसके लिए 1500 कार्मिकों को जिम्मा सौंपा गया है। जबकि 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
2014 में 58 फीसदी हुआ था मतदान
जलेसर विस क्षेत्र में साल 2014 में 58.72 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान 278672 मतदाताओं में से 163657 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया था। 508 वोट नोटा में डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed