फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मेडिकल मोबाइल यूनिट पर लगा ग्रहण

मेडिकल मोबाइल यूनिट पर लगा ग्रहण

Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल मोबाइल यूनिट पर लगा ग्रहण
मेडिकल मोबाइल यूनिट - फोटो : amar ujala
एटा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में दो मेडिकल मोबाइल यूनिट भेजी गई थी। प्रथम चरण में आई यूनिट पर तैनात चिकित्सक जिम्मेदारी नहीं संभाल सके और अधर में ही धोखा देकर भाग खड़े हुए। वहीं दूसरी यूनिट अब तक संचालित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ऐसे क्षेत्र जो स्वास्थ्य सेवाओं से अछूते थे, उनको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) मॉडल तैयार किया गया था। प्रथम चरण में एक मेडिकल यूनिट जिले को मिली थी, इसमें एक एमबीबीएस चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब टेक्नीशियन तैनात किए गए थे। एक माह मेडिकल मोबाइल यूनिट जिले में संचालित भी हुई थी। इसके बाद यूनिट पर तैनात डा. राजीव शर्मा अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा ेसके तो वह बीच में ही चले गए। ऐसे में बिना चिकित्सक मेडिकल मोबाइल यूनिट का चलना संभव नहीं हैं और यूनिट संचालन को ग्रहण लग गया है। वहीं दूसरे चरण में एक मेडिकल यूनिट जिले को मुहैया करा गई लेकिन इस पर कार्यरत कर्मचारियों का डाटा कार्यदायी संस्था ने अब तक सीएमओ कार्यालय को नहीं दिया है। इसकी वजह से संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मेडिकल मोबाइल यूनिट पर तैनात डा. राजीव शर्मा बीच में कार्य छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में बिना चिकित्सक यूनिट कार्य नहीं कर सकती है, वहीं दूसरी यूनिट पर तैनात कर्मचारियों का कार्यदायी संस्था अब तक डाटा मुहैया नहीं कराई पाई। एक करोड़ की दोनों यूनिट बंद खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed