{"_id":"5c4f1f8fbdec22130952014b","slug":"31548689295-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजर गईं यूपी संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजर गईं यूपी संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर कीठम और फरह के बीच डाउन रूट पर टूटी पटरी से ही यूपी संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेन गुजर गईं। सूचना मिलते ही ट्रैक इंजीनियर संबंधित प्वाइंट की ओर दौड़ लिए। लाइन फ्रैक्चर को रात के वक्त ही सही किया।
रविवार रात लगभग दो बजे फरह और कीठम के बीच डाउन रूट पर किलोमीटर संख्या 1377 में 36/37 मीटर पर रेल लाइन की बैल्डिंग खुल गई। इसी स्थिति में कई ट्रेन गुजर गईं। आगरा की ओर से दिल्ली जा रही यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गुजरते वक्त झटका लगने की आहट पर ट्रेन के चालक ने फरह स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी से इसकी सूचना दी। सूचना पर खलबली मच गई।
तत्काल इसकी जानकारी ट्रैक इंजीनियरों को दी गई। ट्रैक इंजीनियर बैल्डरों के साथ संबंधित स्थल पर पहुंच गए। तड़के 3:20 बजे फ्रैक्चर खोज निकाला और चार बजे बैल्डिंग कर रूट चालू कर दिया। इसके चलते गोवा लिंक एक्सप्रेस व जीटी एक्सप्रेस 20 से 25 मिनट तक आगरा व राजामंडी पर रोके रखी।
विज्ञापन
पटरी टूटी है उससे ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। इंजीनियरिंग टीमों ने कॉशन लेकर टूटी पटरी को सही किया।
- संजीव श्रीवास्तव, एसीएम, आगरा रेल मंडल