फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बालक चिराग का गला घोंटकर पोखर में फेंका गया था शव

बालक चिराग का गला घोंटकर पोखर में फेंका गया था शव

Mon, 28 Jan 2019 08:58 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
बालक चिराग का गला घोंटकर पोखर में फेंका गया था शव
डैमो
राया (मथुरा)। राया के गांव ब्यौंही में बुआ के घर के सामने से लापता बालक की गला घोंटकर हत्या करके शव को पोखर में फेंका गया था। चार दिन पहले ही उसे मौत के घाट उतारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद राया पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करके हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बालक की हत्या के पीछे कारणों को भी खंगाल रही है, जबकि बालक के परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना जमुनापार की हंसराज कालोनी निवासी भूरा चौधरी 19 जनवरी को आठ साल के बेटे चिराग को लेकर बहनोई प्रताप सिंह के घर गांव ब्यौंही आया था। इसी दिन दोपहर दो बजे चिराग घर के पास से लापता हो गया। थाना राया में गुमशुदगी दर्ज कराई। 27 जनवरी को बकरियां चराते हुए पोखर में बालक का शव दिखा तो खलबली मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को निकलवाया तो बुआ ने पहचान लिया। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गला घोंटकर बालक की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं, फिर भी गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करके हत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा करके हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed