फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गोवंशों के अस्थायी आशियाने को जमीन तलाश शुरू

गोवंशों के अस्थायी आशियाने को जमीन तलाश शुरू

Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोवंशों के अस्थायी आशियाने को जमीन तलाश शुरू
गोवंशों के अस्थायी आशियाने को जमीन तलाश शुरू - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। गोवंशों के संरक्षण के लिए अभी और अस्थायी आश्रय स्थल बनाए जाने हैं। जिले में 14 अस्थायी आश्रयों के लिए जमीन तलाशी जा रही है। तीन आश्रयों के लिए जमीन का चयन हो गया है। विकासखंडवार आश्रय स्थल बनाए जाने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिले में एक अस्थायी आश्रय स्थल, दो गोशालाएं एवं 4 कान्हा केंद्र हैं, लेकिन गोवंशों की संख्या एक हजार से अधिक होने के कारण आश्रय स्थलों पर अव्यवस्थाएं हो गई हैं। जबकि बेसहारा गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्रशासन ने जिले में विकास खंडवार दो-दो आश्रय स्थल बनाने की योजना बनाई है। कुल 14 अस्थायी आश्रय स्थल और बनाए जाने हैं। पशु चिकित्सा विभाग ने तीन आश्रय स्थल बनाने के लिए भूमि का चयन भी कर लिया है। इसमें अमांपुर के नगला भामा, सिढ़पुरा के पिथनपुर और कासगंज के तवालपुर में जगह का चयन किया गया है। प्रशासन ने गोवंशों के संरक्षण के लिए पशु चिकित्सा विभाग के अलावा राजस्व टीमों को भी दिशा निर्देश दिए हैं। गांव गांव गोवंशों की निगरानी भी की जा रही है। गोवंश अभी भी फसलों में विचरण कर रहे हैं। जिससे गेहूं, जौ की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीण प्रेमपाल ने बताया कि फसलों की बर्बादी गोवंश कर रहे हैं। प्रशासन किसी तरह समस्या का समाधान कराए।
विज्ञापन

- तीन अस्थायी आश्रय स्थलों के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। प्रत्येक विकासखंड में गो आश्रय स्थल बनाने हैं। गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है- डा. आरएस खोखर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed