{"_id":"5c2a5c4fbdec2256e821edda","slug":"31546280015-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह और उमंग के साथ मनाया नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह और उमंग के साथ मनाया नया साल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में नए वर्ष का स्वागत धूमधाम के साथ किया गया। जगह जगह पार्टियों के आयोजन किए गए। जिनमें युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। आयोजनों को देखते हुए पुलिस भी सतर्क रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
नववर्ष के स्वागत के लिए युवा मन पूर्व संध्या से ही हिलोरे मारने लगा। जैसे जैसे मध्यरात्रि का समय नजदीक आता गया उनका उत्साह बढ़ता गया। स्वागत के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयारियां तेज हो गई। लोगों ने अपने घरों पर पार्टियों का आयोजन किया। जिनमें अपने नाते रिश्तेदारों एवं मित्रों को आमंत्रित किया गया। घड़ी की दोनों सूई के आपस में मिलन का बेसब्री से इंतजार होने लगा। एक एक पल काटना भारी हो गया। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए युवा मस्ती में आ गए। बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
इसी के साथ ही जमकर धमाल मचाया गया। मस्ती से झूमते युवा नए साल के स्वगात के जश्न में डूब गए। तमाम युवा ऐसे भी तो जो नएा साल पर कुछ नया करने का मन बनाए थे। ऐसे युवाओं ने अपने घर पर परिवार के साथ ही नए साल का जश्र मनाया। अपने बुजुगों से आशीर्वाद लेकर नई राह पर चलने का संकल्प लिया। युवा आशीष का कहना है कि नया वर्ष नए संदेश लेकर आता है। इस संदेश को हमें समझना चाहिए। नए साल पर उन्होंने अपनी शिक्षा के माध्यम से परिवार का सपना साकार करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
सोशल साइटसों पर तैरते रहे शुभकामना संदेश
कासगंज। नए साल की शुभकामना देने के लिए सोशल साइट्स का पूरा उपयोग किया। पूर्व संध्या से ही फेसबुक, ट्विटर, व्हाटस अप, सहित अन्य सोशल साइटसों पर बधाई संदेश तैरने लगे। फेस टू फेस, वॉइस रिकार्ड, डिजीटल न्यू इयर पिक्चरों को भेजकर की बधाईयां दी गई।
पुलिस रही सतर्क
कासगंज। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। पुलिस की गाड़ियां सांझ ढलने के साथ ही सड़कों पर दौड़ने लगी ताकि युवा दारू के नशे में चूर होकर मागों पर स्टंट न कर सकें। सभी सार्वजनिक स्थलों, चौराहों आदि पर पुलिस पैनी नजर बनाए रही।
नए साल का धूम धडाके से स्वागत किया
सोरों। तीर्थनगरी में अंग्रेजी नववर्ष 2019 का धूमधड़ाके के साथ स्वागत किया गया। रात 12 बजते ही युवा घरों से बाहर सडकों पर निकल आए और जमकर आतिषबाजी चलाई, तेज आवाज के पटाखे फोडे। बडीं सख्या में लोग नववर्ष पर पिकनिक मनाने हिल स्टेषनों पर पहुंचे। धर्म प्रेमी लोगों ने मथुरा, वृंदावन, मेंहदीपुर बालाजी आदि धार्मिक स्थानों पर जाकर खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की।