फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वाणिज्य कर विभाग के लिए वरदान बनी जीएसटी

वाणिज्य कर विभाग के लिए वरदान बनी जीएसटी

Tue, 27 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के लिए वरदान बनी जीएसटी
GST
एटा। वाणिज्य कर विभाग के लिए जीएसटी वरदान बन रहा है। वित्तीय वर्ष के चार माह पूर्व लक्ष्य का 167 प्रतिशत राजस्व अर्जित करने वाले विभाग में 3877 व्यापारियों का पंजीयन भी बढ़ा है। शेष चार माह में राजस्व और पंजीकरण के और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद वाणिज्य कर विभाग नए कीर्तिमान बना रहा है। पांच हजार तक सिमटने वाले व्यापारियों की संख्या में 3877 की वृद्धि हुई है। वहीं करदाता भुगतान को लेकर जागरूक ही नहीं सक्रिय भी हुए हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2018-19 के लिए निर्धारित 53.73 करोड़ के लक्ष्य के विपरीत विभाग ने पहले आठ माह में ही 89.12 करोड़ राजस्व प्राप्त कर लिया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 167 प्रतिशत अधिक है। बताते चलें कि वैट के अंतर्गत जिले में मात्र पांच हजार व्यापारी ही वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत थे। जबकि जीएसटी के बाद यह संख्या बढ़कर 8877 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण, रिटर्न आदि के चलते व्यापारियों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। अव्यवस्थाओं से बचने के लिए कर भुगतान बढ़ा है। जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य का 167 प्रतिशत राजस्व चार माह पूर्व ही प्राप्त हो गया है, जो अभी तक का रिकार्ड ही नहीं बड़ा कीर्तिमान है। पांच हजार वाला पंजीयन बढ़कर 8877 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर व नोडल अधिकारी वाणिज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed