{"_id":"5bfad5b5bdec22417a2ec8b1","slug":"31543165365-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाला: कई अफसरों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाला: कई अफसरों पर गिरेगी गाज
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। सकीट ब्लॉक में मनरेगा घोटाले की जांच अब कार्रवाई के करीब है। मनरेगा के तहत कार्यों के सत्यापन में लगाए गए अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। प्रशासन ने घोटाले के दोषियों की सूची तैयार कर ली है। सूत्र बताते हैं कि मामले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद ब्लॉक में हड़कंप है।
विकास खंड सकीट में मनरेगा के तहत वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 73 कार्यों का फर्जी भुगतान कर दिया गया था। वहीं ब्लॉक के जिम्मेदारों ने जिला पंचायत द्वारा कराए कार्यों को क्षेत्र पंचायत का दिखाकर भुगतान भी कर दिया। हालांकि क्षेत्र पंचायत की ओर से कोई कार्य ही नहीं हुआ। मामले की जानकारी पर जिला प्रशासन ने जांच कराई तो दो वर्ष में 73 कच्चे-पक्के कार्यों के नाम पर 1.76 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था।
घोटाले की पोल खुलने के बाद सीडीओ ने कामों के सत्यापन के लिए दस अधिकारियों की टीम बना दी। सत्यापन अधिकारियों ने सीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अब मामले में कार्रवाई की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि मामले में मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों और ब्लॉक स्तर के एक अधिकारी पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
----------------
ये जिम्मेदार रहे शामिल
मनरेगा घोटाले में ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। इसमें ब्लॉक के एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी), कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट और खंड विकास अधिकारी की मिलीभगत है।
--------------
सफेदपोशों ने की थी मामले को दबाने की कोशिश
सकीट ब्लॉक में करोड़ों रुपये के घोटाले को दबाने के लिए सफेदपोशों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने लोगों को डराने धमकाने से लेकर हर तरह के प्रलोभन तक दिए। सफेदपोशों ने सत्ताधारी दल के विधायकों से भी मामले को दबाने के लिए सिफारिश कराई लेकिन मामले की परत दबने के बजाय खुलती ही चली गई।
-------------------
इन कार्यों का हुआ फर्जी भुगतान
-नंदपुर से दत्तपुर मार्ग
- दत्तपुर से इशरा मार्ग
- कश्मीर के घर से मैनपुरी सीमा तक कच्चा मार्ग
- दत्तपुर गांव में देवेंद्र के घर से रमेश के स्कूल तक
- दत्तपुर गांव में प्रामेद के खेत से अफसर के खेत तक मार्ग
- नगला मोती से बम्बा तक चकरोड का निर्माण
-. डेरा में रंजीत के घर से राजबहाुदर के घर तक चक रोड निर्माण
- डेरा में पीपल खेरिया से हिारपुर तक चकरोड
- एटा सकीट रोड से रामगढ़ की सीमा तक चकरोड
- दौलतपुरा से मुहम्मदपुर तक चकरोड निर्माण
- नगला हरिकिशन से टीकमपुर तक चकरोड निर्माण
----------------
सकीट ब्लॉक में मनरेगा कार्यों के सत्यापन के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई थी। टीमों ने सत्यापन रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
उग्रसेन पांडेय, सीडीओ, एटा