{"_id":"5bb64abc867a5529211c99fb","slug":"31538673340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में दस लाख नहीं दिए तो किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में दस लाख नहीं दिए तो किया शादी से इनकार
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दहेज में दस लाख रुपये न देने पर वर पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सगाई में दिए गए चार लाख रुपये लौटाने पर आरोपियों ने लड़की के परिजनों को धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित लड़की के पिता ने कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ थाना खैर गौतम चौराहा निवासी सुधीर पुत्र कृष्णकुमार के साथ तय की थी। जिसे लेकर गोद भराई की रस्म हो गई थी। जिसमें उसने लड़का पक्ष को चार लाख रुपये दहेज के रूप में दे दिए थे। आरोप है इसके बाद लड़का पक्ष के लोग उससे दहेज की दस लाख रुपये और मांग करने लगे। जिसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस पर लड़का पक्ष से सागई में दिए गए चार लाख लौटाने को कहा। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। पुलिस दर्ज रिपोर्ट पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।