{"_id":"5bb4f2ab867a557fe67e3072","slug":"31538585259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज, मूर्तियां तैयार कर रहे मूर्तिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज, मूर्तियां तैयार कर रहे मूर्तिकार
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
माता रानी की मूरती काे रंगते कारीगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दुर्गा महोत्सव का उल्लास अब नजर आने लगा है। मंदिरों में जहां साफ-सफाई शुरू हो गई है तो वहीं मूर्तिकार भी अपने काम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। जल्द ही घर-घर में देवी मां की स्थापना कर आराधना की जाएगी। दुर्गा पंडालों में भी नौ दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
ठीक एक सप्ताह बाद नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। कहीं मंदिरों में साफ-सफाई का काम चल रहा है तो कहीं रंगरोगन शुरू हो गया है। इस समय मूर्तिकार भी अपने काम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। वे मिट्टी से बनी मूर्तियों को रंगों से अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसके अलावा बाजारों में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। दुकानदार पूजा की सामग्री आदि जुटाने में लग गए हैं। शहर के शीतला देवी मंदिर के आसपास भी दुकानें लगना शुरू हो गई हैं। यहां नवरात्र महोत्सव के दौरान नौ दिन तक मेले जैसा माहौल रहता है। सुबह चार बजे से भक्तों की कतारें मंदिर में लगना शुरू हो जाती हैं जो देर रात तक चलती रहती हैं।
दुर्गा पंडालों में होगा पूजन
शहर में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान विशाल पंडाल लगाकर मूर्ति की स्थापना की जाती है। शहर में मुख्य रूप से नगर पालिका, तांगा स्टैंड, मदार दरवाजा, करहल रोड समेत अन्य स्थानों पर पंडाल लगाए जाते हैं। इनमें नौ दिनों तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा है। सुबह आरती से लेकर शाम को भजन संध्या तक लगातार यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। नवमी पर भंडारे के बाद इन पंडालों का समापन होता है।