फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रक्षाबंधन: भाईयों के लिए बहन खरीद रहीं राखियां

रक्षाबंधन: भाईयों के लिए बहन खरीद रहीं राखियां

Sat, 25 Aug 2018 09:29 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: भाईयों के लिए बहन खरीद रहीं राखियां
रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा। रक्षाबंधन का पर्व रविवार का है। इसे लेकर लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। मिठाई से लेकर घेवर तक की दुकानों में भीड़ लगी है। लगातार हो रही बारिश के बाद भी खरीदारों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बहनों ने राखी, रोली, चावल के साथ घेवर, फैनी की जमकर खरीद की। बारिश के बाद भी शहर के घंटाघर, बजरिया, हाथी गेट, सुभाष मूूर्ति, बाबूगंज, गांधी मार्केट, मेहता पार्क समेत तमाम बाजारों में भीड़ नजर आई। आलम यह रहा कि घंटाघर पर भीड़ के चलते जाम के हालात बने रहे। जिले की 250 मिष्ठान्न दुकानों पर दिन रात कारीगर घेवर तैयार करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि जिले में रक्षाबंधन पर हर साल 20 हजार किलो घेवर तैयार किया जाता है। बाजार में घेवर 250 रुपये से 400 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ ही सूत फैनी की मांग भी चरम पर है। सूत फैनी 100 रुपये से 400 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

गिफ्ट गैलरी भी गुलजार
बहनों को रक्षाबंधन पर तोहफा देने के लिए भाई भी खरीदारी में जुटे हैं। साड़ी, सलवार सूट के अलावा लेडीज हैंड बैग के साथ मेकअप किट की काफी मांग है। बहनों के लिए सभी भाई आकर्षक गिफ्ट लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 किलो मिठाई नष्ट कराई
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को एसडीएम जलेसर डा. रामशंकर के साथ अवागढ़ में छापेमारी की। आगरा रोड स्थित दुर्गेश मिष्ठान्न भंडार से सोनपपड़ी का नमूना लिया गया। साथ ही 50 किलो दूषित मिठाई को नष्ट कराया। इसके साथ ही नरेश डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी, डा. ओपी सिंह, अरुण कुमार, अनिल यादव मौजूद रहे।
कहते हैं आंकड़े
250 मिष्ठान्न विक्रेता हैं जिले में
100 किलो घेवर प्रति दुकान बनता है त्योहार पर
350 रुपये किलो बिक रहा है घेवर
50 लाख रुपये का घेवर बिकने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed