फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कृष्ण सरोवर की खराब गुणवता पर निर्माण निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कृष्ण सरोवर की खराब गुणवता पर निर्माण निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण सरोवर की खराब गुणवता पर निर्माण निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव बाद में कृष्ण सरोवर के निर्माण की खराब गुणवत्ता पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस सरोवर का निर्माण 4.49 करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


20 जुलाई को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा सहित सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने निर्माणाधीन गांव बाद स्थित कृष्ण सरोवर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


कार्य की गुणवत्ता, समय से काम न होने सहित विभिन्न स्थितियों पर परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने नाराजगी जताई थी। इसकी तकनीकी जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी एमके शर्मा तथा सहायक अभियंता संजीव तिवारी की संयुक्त कमेटी का गठन किया। इसकी रिपोर्ट के बाद जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने थाना रिफाइनरी में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के पीएम के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू को भेजे हैं निर्माण सामग्री के नमूने
कृष्ण सरोवर के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री के नमूने लिए गए हैं। पत्थर, मसाला और ईंट के नमूने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को जांच के लिए भेज गए हैं। इसके अलावा तकनीकी जांच समिति ने इस मामले में टीएसी जांच भी सिफारिश की है। इसमें निर्धारित दरों से अधिक मूल्य का भुगतान करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed