{"_id":"5b6896cd4f1c1b9e3e8b59d1","slug":"31533581005-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध से किया भोलेनाथ का अभिषेक, शिवालयों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध से किया भोलेनाथ का अभिषेक, शिवालयों में उमड़े भक्त
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। शिवभक्तों ने दूध और जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवालयों में दोपहर में भजन कीर्तन हुए तो शाम को फूल बंगला सजाए गए। महिलाओं के साथ बच्चों व पुरुषों ने भी व्रत रखा।
शिवालयों में विशेष सफाई के साथ सजावट की गई। भोले को बेलपत्र, बेर के साथ दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। शिव मंदिरों में दोपहर तक भक्तों की भीड़ रही। शिवालय बम बम भोले की गूंज से गूंजते रहे। सोमवार को सुबह से दोपहर तक शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में खासी भीड़ रही। गल्ला मंडी स्थित श्री रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना का दौर चला। दुली मोहल्ला स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर सुबह अभिषेक के बाद दोपहर में भजन-कीर्तन और शाम को महाआरती हुई। बाइपास स्थित गोपाल आश्रम में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
मोहल्ला दुली स्थित श्री राधा मोहन मंदिर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी सुबह रुद्राभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। दोपहर दो बजे से मंदिर में फूल बंगला सजाया। चार बजे महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। शाम साढ़े छह बजे मंदिर में आरती व प्रसाद हुआ।
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित रमणेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, सुहाग नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने भगवान का पूजन किया। शाम को मंदिरों में भव्य फूल बंगले सजाए गए।
जसराना के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर बरसात के मौसम में भी सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मां कामाख्या धाम, विंध्यवासिनी धाम, बाजार बाले हनुमान मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ का पूजन किया गया। वहीं कस्बा पाढ़म में अगौड़ी वाला शिव मंदिर के साथ राज राजेश्वरी धाम में भक्तों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना की।