{"_id":"5b5379f04f1c1b49748b626e","slug":"31532197360-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में नहीं बनी बात, फिर भी दुल्हन लेकर लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में नहीं बनी बात, फिर भी दुल्हन लेकर लौटी बारात
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-आलीपुर खेड़ा। दूल्हा को दिव्यांग बताकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वरमाला की रस्म के बाद अचानक दुल्हन की ओर से आए फरमान से बारातियों में हड़कंप मच गया। थाने में पंचायत हुई, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। दूल्हे का पिता भी बहू लेकर ही घर जाने की जिद पर अड़ गया। बाद में दुल्हन के गांव की ही दूसरी युवती से युवक की शादी धूमधाम से हुई और दूल्हा अपने साथ दुल्हन लेकर घर पहुंचा।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी सचिन देव पुत्र अतुल कुमार की बारात शुक्रवार शाम एटा जिले के गांव रेज में गई थी। यहां धूमधाम से बारात चढ़ी और जयमाला का कार्यक्रम भी हंसी खुशी के साथ संपन्न हुआ। थोड़ी ही देर में दुल्हन ने दूल्हा को दिव्यांग बताकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के परिजन भी उसके समर्थन में आ गए। मामला एटा के जैथरा थाने पहुंचा और पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। उधर दूल्हा का पिता भी दुल्हन को लेकर ही घर जाने की जिद पर अड़ गया। शनिवार सुबह बाराती भी अपने-अपने घरों को लौटने लगे। इसी बीच एटा के रेज गांव निवासी रमेश कुमार ने बेटी पिंकी की शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। फिर क्या था दोनों ही पक्ष शादी को तैयार हो गए।