{"_id":"5b4b501f4f1c1b35748b4dbb","slug":"31531662367-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर-उधर देखा और झट से दे दी पॉलिथीन में सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर-उधर देखा और झट से दे दी पॉलिथीन में सौदा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रदेश भर में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लग गया है। जिले में पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से पाबंदी का अभियान पहले दिन सफल नहीं हो सका। पहले दिन छोटे दुकानदारों ने पॉलिथीन में ही लोगों को सामान दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर एसडीएम ने पुलिस के सहयोग से निरीक्षण किया। जहां लोगों को चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। बड़े दुकानदारों को इस अभियान के प्रति सतर्क देखा गया।
पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए जिला प्रशासन ने जनपद में प्रचार-प्रसार भी कराया था। बावजूद इसके पाबंदी के पहले दिन पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से रोक नहीं लग पाई। एक तरफ जहां कपड़ा व्यवसाइयों ने 90 प्रतिशत शासन के आदेश का पालन किया। वहीं परचूनी और ठेले वाले विक्रेताओं ने रविवार को पॉलिथीन का खुलेआम प्रयोग किया। सड़क के किनारे स्टॉल लगाकर कपड़े बेचने वाले, सब्जी बेचने वाले, फल बेचने वाले, परचूनी का सामान आदि बेचने वालों को भी पॉलिथीन का प्रयोग करते देखा गया। शहरी क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए अफसरों द्वारा कोई अभियान नहीं चलाया गया। हालांकि प्रचार वाहन घूमता रहा, जिसमें नगर पालिका द्वारा पॉलिथीन के प्रयोग पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई।