{"_id":"5b4a08064f1c1be94b8b48fa","slug":"31531578374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाजूमई नहर में डूबे बालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजूमई नहर में डूबे बालक का शव मिला
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/जसराना। प्रानपुर निवासी 8 वर्षीय हिमांशू का शव मदनपुर के पास नहर से बरामद हो गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जाजूमई तिराहे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शुक्रवार को थाना जसराना के गांव प्रानपुर निवासी तुलाराम उर्फ बादल का 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने गया था। हिमांशू नहर के किनारे खड़ा था कि अचानक उसका पैर फिसला और नहर में डूबने लगा। नहर में डूबते बालक को लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार की सुबह मदनपुर के पास बालक का शव तैरते देखा तो उसे बाहर निकाला।
बालक का शव देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जाजूमई तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने परिवार को आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया। जब ताकर जाम खुला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बालक का शव मिलने पर भीड़ हो गई थी। जाम नहीं लगा था।