{"_id":"5b4798264f1c1b05278b6363","slug":"31531418662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकर्ता का मुख्य हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यकर्ता का मुख्य हमलावर गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आरएसएस के धर्म जागरण विभाग के सह प्रमुख ब्रजेश शर्मा पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी को थाना मटसेना पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से सिकेहरा के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। उसका कहना है कि छेड़खानी कोे लेकर हुई रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया था।
50 वर्षीय ब्रजेश शर्मा पुत्र शिवप्रभु शर्मा पर छह जुलाई को देर शाम उस समय हमला कर दिया था, जब वह भाई के बीयर के ठेका से सेल्समैन के साथ घर लौट रहे थे। ब्रजेश को गोली मारने के साथ ही उस पर चाकुओं से हमला किया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी। इस मामले में छोटे भाई सुदीप शर्मा ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश थी। गुरुवार दोपहर थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज को सूचना यह मिली कि मुख्य आरोपी सिकेहरा के पास कहीं जाने के लिए खड़ा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करे उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। एसओ सुनील भारद्वाज ने कहा कि उसने अपना नाम राहुल पुत्र रामवीर बताया है। उसने छेड़खानी को लेकर रंजिश के चलते ही हमला किया था।