{"_id":"5b2fd16f4f1c1bf46e8b95f2","slug":"31529860463-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद भी बंद मिले डीएलएड कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद भी बंद मिले डीएलएड कालेज
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
आदेश के बाद भी बंद मिले डीएलएड कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। श्री लटूरी सिंह श्रीराम महाविद्यालय धुमरी, पीएस महाविद्यालय धुमरी व श्री तेज सिंह गजाधर महाविद्यालय जैथरा के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलीं। पूर्व सूचना के बाद भी जहां धुमरी स्थित दोनों महाविद्यालय बंद मिले वहीं जैथरा स्थित कालेज में नाम मात्र की प्रशिक्षु उपस्थिति मिली।
औचक निरीक्षण को पहुंचे डायट उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह यादव को धुमरी स्थित दोनों विद्यालय बंद मिले। इनमें बिना सूचना के ही अवकाश कर दिया गया था। मांगने पर भी यह लोग उपस्थित रजिस्टर एवं अनुमोदन प्रपत्र नहीं दिखा सके।
वहीं जैथरा स्थित श्री तेज सिंह गजाधर महाविद्यालय में पंजीकृत सौ प्रशिक्षुओं में से मात्र 34 ही उपस्थित मिले। जो एक ही कक्ष में बैठे थे। प्राचार्य ने गरमी के चलते प्रशिक्षुओं की संख्या कम बताई। संस्था में न तो बायोमैट्रिक सिस्टम मिला और न ही प्राचार्य शिक्षकों का अनुमादेन एवं उपस्थिति पंजिका दिखा सके। इनका कहना था कि यह सब विभागाध्यक्ष के पास हैं। जो अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
उप प्राचार्य डॉ यादव ने अनियमितताओं पर तीनों महाविद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही निरीक्षण आख्या डायट प्राचार्य एवं जिलाधिकारी को प्रेषित कर कार्रवाई की संस्तुति की है।
आधा दर्जन कालेज के औचक निरीक्षण में अव्यस्थाओं एवं अनियमितताओं का आलम है। कहीं भी सुचारु कक्षाएं एवं स्टाफ नहीं मिला। आधे विद्यालय तो बंद मिले हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। निरीक्षण कार्रवाई जारी रहेगी।
डॉ जितेंद्र सिंह यादव, उप प्राचार्य डायट