{"_id":"5b25456c4f1c1b2b428b5386","slug":"31529169260-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। थाना अमांपुर के एक गांव में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंच ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अमांपुर के एक गांव निवासी किशोरी रविवार दोपहर खेत पर कूड़ा डालने आई थी। तभी राशिद निवासी मोहल्ला नवाब कासगंज ने उसे पकड़ लिया और मक्के के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार पर पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए।
मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक की बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य संग्रहित किए। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। यहां किशोरी ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, हरिजन एक्ट, 3/4 पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।