फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गंगा को स्वच्छ बनाने को ग्रामीणों ने ली शपथ

गंगा को स्वच्छ बनाने को ग्रामीणों ने ली शपथ

Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गंगा को स्वच्छ  बनाने को ग्रामीणों ने ली शपथ
गंगा को स्वच्छ बनाने को ग्रामीणों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

वन विभाग एवं गायत्री परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई गंगा हरीतिमा अभियान यात्रा का समापन हो गया। यात्रा ने गंगा के तटवर्ती 38 गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने गंगा का स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लेने के साथ ही पौध रोपण को संकल्प पत्र भी भरे।
प्रभागीय वन अधिकारी सजीव कुमार शर्मा ने कहा कि गंगा हमारी धरोहर है। इसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाना सभी का नैतिक कर्तव्य है।
गायत्री परिवार के जिला संयोजक महेश पालीवाल ने कहा कि गंगा प्रत्येक देशवासी के हृदय में बसती है। गंगा को मां के समान पूज्यनीय माना गया है।
पद यात्रा के दौरान 38 ग्रामों के लोगों ने 30, 000 पौधे रोपित करने के लिए संकल्प पत्र भी भरे। इसके अलावा ग्रामीणों ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिवाकर कुमार वशिष्ठ, अशोक कुमार शाक्य, राजकुमार, राजेश्वर यादव, लाल बहादुर, सुरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन ग्रामों से होकर गुजरी पद यात्रा
मुजफ्फरनगर, मनिकापुर, न्यौली, चन्द्रवॉ, बाजनगर, मानपुर नगरिया, उढैऱ पुख्ता, मौजमपुर हुसैनपुर, बघेला पुख्ता, मौजमपुर हुसैन, कादरबाड़ी, चन्दपुरा गऊपुरा, उकर्री, दतलाना पुख्ता, बनूपुरा पुख्ता, महमूदपुर, अभयपुर रामपुर, अल्लीपुर बरबारा, बरौदा, भड़पुरा, फतेहपुर कलॉ, इस्माइपुर, पचलाना, तारापुर नसीर, शहवाजपुर, सुनगढ़ी, उलाई खेता, बरौना, गठौरा, नरदौली पुख्ता, पीतमनगर हडौरा, असरगढ़, नौली फतुआबाद, कादरगंज खाम, हिम्मत नगर बझेडा, बगवास, इन्द्रा जसनपुर, तरसी, कादरगंज पुख्ता, राजीपुर कुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed