फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थानों में मुख्यमंत्री के आदेश हुए हवा

थानों में मुख्यमंत्री के आदेश हुए हवा

Tue, 12 Jun 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
थानों में मुख्यमंत्री के आदेश हुए  हवा
मैनपुरी। मुख्यमंत्री के आदेश थानों में हवा होते नजर आ रहे हैं। साफ सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूर्ण कर इतिश्री की जा चुकी है। आवारा पशु और गंदगी परिसर में अभी भी नजर आ रही है। वहीं शौचालयों की हालत बद से बदतर हालात में है। सूबे की कमान संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थानों की सूरत ए हाल बदलने के लिए आदेश जारी किए थे। साफ सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई थी। आदेश पर अमल भी हुआ मगर कुछ ही दिन बीतने के बाद हालत जस के तस हो गए। परिसर में एक बार फिर से गंदगी का साम्राज्य पनप गया।
विज्ञापन


वहीं परिसर में आवारा जानवरों का बसेरा भी है। सदर कोतवाली के पिछले हिस्से में वाहनों के कबाड़ के साथ ही गंदगी का आलम वहां रहने वाले पुलिस परिवारों के लिए मुसीबत खड़ी करता है। बदबू और आवारा जानवरों के आतंक से सभी परेशान हैं। पुलिस परिवार के हैं इस वजह से शिकायत भी नहीं कर सकते जिसके चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। परिसर में गलियां व खाली पड़े प्लाट भी गंदगी और आवारा पशुओं की शरण स्थली हैं। जिस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं पुलिसकर्मियों व थाने में पकड़ कर आने वाले लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था का हाल तो बद से बदतर है। शौचलय में गंदगी के साथ ही दरवाजे पूरी तरह से गल चुके हैं। हालांकि दिखावे के तौर पर कोतवाली में रंगरोबन कराया गया है, लेकिन गंदगी की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


हाल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैनपुरी दौरे की खबर मिलने के बाद थाने की भी साफ सफाई की गई। कहीं मुख्यमंत्री सदर कोतवाली का भी निरीक्षण करने न आजाएं, लेकिन जल्दबाजी में कूड़े को बाहर फिकवाए जाने की बजाए परिसर में खड़े वाहनों मेें ही भर दिया गया। कबाड़ वाहनों को कूड़ाघर बनाने के बाद सभी कूड़े के निस्तारण के बारे में मानो भूल ही गए। थानों की साफ सफाई के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण कर जो भी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें जल्द ही दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed