फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस की जीप में टैंकर ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

पुलिस की जीप में टैंकर ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जीप में टैंकर ने मारी टक्कर, चार  पुलिसकर्मी घायल
पुलिस की जीप में टैंकर ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

जसराना/फिरोजाबाद। एटा रोड पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की जीप में टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसमें सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों थाना पुलिस सीएचसी लेकर आई, यहां से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को रेफर कर दिया। एक का आगरा में उपचार चल रहा है।

पुलिस की पीसी-8 गाड़ी पर रविवार रात एचसीपी अमर सिंह के साथ चालक केपी सिंह एवं होमगार्ड सुधीर कुमार एवं अशोक कुमार तैनात थे। पेट्रोलिंग करते हुए पटीकरा पुल के जैसे ही पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने जीप में टक्कर मार दी। जीप में मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, यहां उन्हें रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुधीर कुमार का आगरा, अशोक कुमार का ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद में उपचार चल रहा है। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed