{"_id":"5ac10fa74f1c1bc4618b4e71","slug":"31522601895-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने ले ली मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने ले ली मासूम की जान
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
fever
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ढोलना के ग्राम जखेरा में रविवार को बुखार ने एक मासूम की जान ले ली। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अब तक जिले में संक्रामक रोगों से चार मौत हो चुकी हैं।
सुधीर के डेढ़ वर्ष के बालक को बुखार आया। बुखार के चलते परिवारीजनों ने पहले उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जिले में वायरल, सर्दी, खांसी जुकाम, चिकनपॉक्स का प्रकोप बना हुआ है। बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों पर पहुंच रहे हैं।
निजी चिकित्सकों के यहां भी भीड़ लगी है। दो दिन पूर्व एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई थी। जबकि पिछले सप्ताह गंजडुंडवारा क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में दो बच्चों की चिकनपॉक्स से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंगजी दुबे का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। बुखार या अन्य संक्रामक रोग से पीड़ित होने पर पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं, जिससे उसका सही उपचार हो सके।