फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा को संवारने में सहयोग करेंगे रेल और रक्षा मंत्रालय

मथुरा को संवारने में सहयोग करेंगे रेल और रक्षा मंत्रालय

Wed, 28 Mar 2018 08:00 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा को संवारने में सहयोग करेंगे रेल और रक्षा मंत्रालय
Hema Malini
मथुरा। रेल और रक्षा मंत्रालय श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा को संवारने में सहयोग करेंगे। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर दोनों मंत्रालयों के मंत्रियों ने सांसद हेमामालिनी को जल्द अमल का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को सांसद हेमामालिनी ने दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान सांसद के साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जनार्दन शर्मा, मयंक गर्ग और समर्थ चतुर्वेदी भी थे। सबसे पहले रेलमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान मथुरा-वृंदावन संचालित रेल बस सेवा को पर्यटकों की दृष्टि से और सुंदर बनाने के साथ इस ट्रैक को अतिक्रमण मुक्त करते हुए खूबसूरत मार्ग में तबदील करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्टेट बैंक चौराहे के निकट स्थित पोखर को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने पर मंथन किया। इसके अलावा मथुरा और कोसीकलां में कुछ गाड़ियों के स्टॉपेज बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया गया। मथुरा के स्टेशनों के विकास पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांसद ने रक्षामंत्री से मुलाकात की। यहां धौलीप्याऊ स्थित पोखर के साथ यमुना किनारे गोकुल बैराज के लिए नया मार्निंग वाक स्थल विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया। दोनों ही मंत्रियों ने सांसद को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही दिए गए प्रस्तावों पर विचार कर कार्यवाही शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed