फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अराजकतत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

अराजकतत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Tue, 27 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
अराजकतत्वों ने की आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
जलेसर (एटा)। असामाजिक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विजय कुमार और सीओ ने तत्काल प्रतिमा की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला गोला कुआ शिव मंदिर के निकट संविधान निर्माता की प्रतिमा स्थापित है। मोहल्ला दलित बाहुल्य होने के बावजूद रात्रि में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा खंडित करा दी। प्रात: काल आंबेडकर अनुयायियों को मामले की जानकारी मिली तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। समाज के नेताओं ने समझदारी दिखाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखा। उपजिलाधिकारी विजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार, तहसीलदार विजय कुमार छत्रपति के साथ साथ पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, भोले बाबू ठेकेदार, भंते धम्म प्रदीप महाथेेरा, देव लाल बोद्ध आदि भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आपसी सहयोग की भावना को जागृत रखते हुए प्रतिमा को सही कराने का कार्य प्रारंभ करवा दिया। वहीं पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने अंबेडकर अनुयायियों को आश्वस्त किया कि वह एक सप्ताह के अंदर प्रतिमा की चारो ओर जाल एवं छत पालिका के खर्चे पर लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

सभासद देवेंद्र कुमार ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। सतीस कुमार एडवोकेट, राम खिलाड़ी जाटव, सुधीर गौतम, वीरेंद्र सिंह, रिषी बाबू सभासद, विवेक जैन, कान्हा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा बदलवाने की मांग : फोटो
जलेसर में संविधान निर्माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में बहुजन स्वाभिमान, सम्मान, संरक्षण समिति एडीएम न्यायिक राजअरज यादव को ज्ञापन सौंपा, इसमें उन्होंने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा को नई लगाए जाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। सभी प्रतिमाओं पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में आरबी वर्मा, विद्याराम भारती, प्रेमबाबू आदित्य, राजेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, देव देवेश मौर्या, वीरु कुमार, अवनीश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
समिति ने सार्वजनिक अवकाश की उठाई मांग :
समिति ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed