{"_id":"5a8ecd734f1c1b805a8bb392","slug":"31519308147-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज की होली में रंगेंगे कई देशों के 200 सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज की होली में रंगेंगे कई देशों के 200 सैलानी
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सब जग होरी या ब्रज होरा की कहावत को चरित्रार्थ करने के लिए कई देशों के 200 से अधिक सैलानी गुरुवार को वृंदावन पहुंच गए। नगर की शीतल छाया कालोनी स्थित जीवा आश्रम के महंत सत्यनारायण दास के सानिध्य में यह विदेशी सैलानी ब्रज की होली का आनंद लेंगे और ब्रज संस्कृति, जीवनशैली के साथ-साथ यहां की धरोहरों से रू-ब-रू भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज में बरसाना की लठामार होली से लेकर बल्देव के हुरंगा तक होली के रंगों से सरोबरों होने के लिए 200 विदेशी सैलानियों का दल गुरुवार को वृंदावन पहुंचा गया। इस दल में अमेरिका, मॉरीशस, कनाडा, रूस, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, इंग्लैड, न्यूजीलैंड आदि देशों के लोग शामिल हैं। सभी सैलानी अबीर-गुलाल के साथ रंगाें से होली खेलेंगे।
महंत सत्यनारायण दास ने बताया कि ब्रज की होली केवल भारत में नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक विदेशी सैलानी 24 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ब्रज में होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन