{"_id":"5a8839c84f1c1b1d368bac90","slug":"31518877128-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होरी सांवरौ ब्रजराज लड़ैतौ खेलन गहवर आयौ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होरी सांवरौ ब्रजराज लड़ैतौ खेलन गहवर आयौ...
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी श्रीधाम वृंदावन के मंदिरों में होली उत्सव शुरू हो गए हैं। ठाकुरजी भक्तों को होली खेलने के लिए बुलावा दे रहे हैं। ठाकुरजी ने फेंटा बांध लिया है। शनिवार को फुलेरा दौज से धर्म नगरी के प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलने लिए कमर में गुलाल का फेंटा बांधकर तैयार हो गए।
राधावल्लभ मंदिर में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया फुलेरा दौज से सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुरजी के कमर में गुलाल का फेंटा बांध दिया। चांदी की थालियों में उनके सम्मुख गुलाल रख दिया गया है। स्वेत वस्त्र धारण कर ठाकुर राधा राधावल्लभ भक्तों संग होली खेलने के लिए तैयार हो गए। शृंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुर राधावल्लभ लाल के कपोल (गालों) पर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को भी गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर डाला गया, इससे भक्त अपने को धन्य मान रहे थे।
राकेश मुखिया, रवि पाठक, पप्पू चौबे और कुंज बिहारी द्वारा ढप की धुन पर होरी सांवरौ ब्रजराज लड़ैतौ खेलन गहवर आयौ..., केसर नीर भरे कंचन घ कांवर सजि सजि लाये.. पद गाकर ठाकुरजी के समक्ष होली उत्सव का आनंद प्रदान कराया गया। मंदिर सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, मनोज गोस्वामी आदि उपस्थित थे।