{"_id":"5a86eec84f1c1bb1208b990e","slug":"31518792392-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध, पांच लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध, पांच लाख चोरी
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। नंदगांव रोड पर पेट्रोल पंप के समीप शिव पार्वती बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का शटर और जंगला काटकर दुकान में घुसे चोरों ने गल्ले को काटकर पांच लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
चोरों ने गैस कटर से शटर और जंगला काटा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर चोर डीवीआर को भी ले गए। शुक्रवार को मालिक ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।