फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कानपुर पहुंचा अगले दौर में

कानपुर पहुंचा अगले दौर में

Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंचा अगले दौर में
क्रिकेट डेमो फोटो
भोगांव (मैनपुरी)। नगर के नेशनल महाविद्यालय में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को विविधा सनराइज आगरा और कानपुर इलेवन स्टार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर ने आगरा की टीम को दो विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन



मंगलवार को विविधा सनराइज आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 156 रन बनाए। इसमें कप्तान मानिकबेरी ने शानदार 56 रन का योगदान दिया। शाहरुख ने 32 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम ने 21 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन



टीम की तरफ से सौरभ सिंह ने 52 रन तथा सोनू सिंह ने 26 रनों का योगदान दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि मिश्रा ने दिया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका बीपी सिंह, राजीव कुशवाह और अशोक शर्मा ने निभाई तथा स्कोरर की भूमिका अजय शर्मा, संदीप कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं आंखों देखा हाल मुकेश सक्सेना एवं आमिर रियाज उर्फ नूर ने सुनाया। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, संजू दीक्षित, डा. अजब सिंह यादव, सुधीर पांडेय, हरिओम यादव, गौरांग सक्सेना, शिवशंकर वर्मा, अर्पित शर्मा, भारत राठौर, सुशील रायजादा, सुरेंद्र शंखवार, बाबा औतार सिंह, शैलेश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed